{"_id":"60e9f6d98ebc3e9fde370d04","slug":"despite-the-strictness-nainital-is-buzzing-with-tourists-nainital-news-hld430739780","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद भी नैनीताल सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद भी नैनीताल सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सप्ताहांत (वीकेंड) पर शनिवार को नैनीताल एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गया। दिनभर में करीब 14 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचे। बाहर से आने वाले दोपहिया वाहनों को नगर में नहीं आने दिया गया। दोपहिया से आए सैलानी शटल सेवा से नगर में पहुंचे। उन्हीं सैलानियों के वाहनों को शहर में आने दिया गया, जिनके पास होटल बुकिंग की रसीदें थीं।
सप्ताहांत में पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही बेकाबू भीड़ और कोविड नियमों की अवहेलना पर हाईकोर्ट के सख्त रुख के चलते भीड़ को नियंत्रित करने और कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सैलानियों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण, निगेटिव कोविड रिपोर्ट और पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग संबंधी कागज देखने के बाद ही सैलानियों को नैनीताल जाने दिया जा रहा है। शनिवार सुबह से हल्द्वानी से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास और कालाढूंगी से आने वाले वाहनों को नारायण नगर में बनाए अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाने लगा था। रूसी बाईपास में एएसपी देवेंद्र पिंचा, थानाथ्यक्ष विजय मेहता और यातायात निरीक्षक आदेश कुमार मुस्तैद थे। नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग में सीओ विजय थापा और कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला और पूरी पड़ताल के बाद ही सैलानियों को नैनीताल जाने दिया गया। पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग नहीं कराने वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में ही रोक दिया जा रहा था। फिर सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। बाहर से दोपहिया वाहनों में आए सैलानियों के वाहनों को भी अस्थायी पार्किंग स्थल से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नौकायन के साथ घुड़सवारी का भी आनंद लिया।
नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक रहे
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से नारायण नगर में बनाई गई अस्थायी पार्किंग के पैक होते ही अधिकारियों ने रूसी बाईपास के दूसरे छोर में कालाढूंगी रोड पर खाली पड़ी भूमि पर सैलानियों के वाहनों को खड़ा कराया। नगर के भीतर स्थित डीएसए मैदान, मैट्रोपोल, सूखाताल पार्किंग समेत अन्य सभी छोटे पार्किंग स्थल भी वाहनों से भरे नजर आए।
विज्ञापन
मस्जिद तिराहे पर मुस्तैद रही भवाली पुलिस
नैनीताल। नैनीताल में सैलानियों के प्रवेश के लिए बनाए नियमों का पालन कराने के लिए नैनीताल-भवाली रोड स्थित मस्जिद तिराहे पर भवाली पुलिस मुस्तैद रही। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाले वाहनों में से केवल उन्हीं वाहनों को नैनीताल के लिए डायवर्ट किया, जिनके पास पुलिस का नैनीताल वाला स्टीकर लगा था। अन्य वाहनों को भवाली और अन्य स्थानों की ओर भेजा गया। पाइंस और इसके आसपास वाहनों की चेकिंग नहीं हुई।