फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Departments lose Rs 59 crore from Corona

कोरोना से विभागों को 59 करोड़ का घाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Departments lose Rs 59 crore from Corona
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोरोना संकट के चलते इस बार विभिन्न विभागों का राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। तमाम विभाग लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम वसूली कर पाए हैं। यह वसूली भविष्य में जारी रहेगी या नहीं इसको लेकर भी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। अभी विभागों को सिर्फ कनेक्शन नहीं काटे जाने और वसूली के लिए दबाव नहीं बनाने के आदेश हैं। बिजली,जलसंस्थान और नगर निगम तीनों विभागों की वसूली में सरकार को वित्तीय वर्ष में 59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के मिली जानकारी के मुताबिक ऊर्जा निगम के नैनीताल जिले में 1.91 लाख घरेलू और 29 हजार कामर्शियल उपभोक्ता हैं। इनसे विभाग को 440 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2019-20 में वसूलने थे, लेकिन कोरोना के चलते वसूली अभियान थम गया और विभाग 420 करोड़ रुपये ही वसूल पाया। विभाग को 20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसी तरह जलसंस्थान हल्द्वानी डिवीजन का वित्तीय वर्ष का वसूली लक्ष्य 29 करोड़ रुपये था। विभाग 24 रुपये की वसूली कर पाया। जिले में रजिस्ट्री कार्यालय को अप्रैल में 18 करोड़ रुपये वसूलने थे। उसे 9 करोड़ मिले। मार्च तक 54 करोड़ का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष उसे 29 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। नगर निगम को सालभर में भवन कर आदि के 5 करोड़ रुपये वसूलने थे वह अब तक केवल 20 लाख रुपये वसूल कर पाया है। उसे भी 4.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। आज निगम कार्यालय ने 1.10 लाख रुपया भवन कर, 3.50 लाख दुकानों का किराया और 60 हजार रुपया लाइसेंस फीस का वसूला।
विज्ञापन

वन निगम ने वसूला 2.28 करोड़ का राजस्व
हल्द्वानी। वन विकास निगम ने एक अप्रैल 2020 से 11 मई 2020 तक 2.28 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को दिया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. जीसी पंत ने बताया कि राजस्व में अभी और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के चालान से वसूले 18.50 लाख
हल्द्वानी। पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक लॉकजडाउन अवधि में पुलिस ने विभिन्न वाहनों का चालान कर 18 लाख 42 हजार 700 रुपये वसूल किए। यह धनराशि राजस्व विभाग में जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed