{"_id":"6a63bc3960c6f422470ba22e","slug":"department-should-repair-the-damaged-school-building-bisht-nainital-news-c-418-1-shld1006-8721-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को सही कराए विभाग : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को सही कराए विभाग : बिष्ट
Sat, 25 Jul 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत हरीनगर जंगलियागांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने निरीक्षण किया। भवन की जर्जर हालत पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भवन को जल्द से जल्द से सही कराने के निर्देश दिए। वहां बीडीओ हर्षित गर्ग, प्रधान जानकी आर्य, राधा कुल्याल, लक्ष्मण सिंह गंगोला, मुकेश पलड़िया, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन