फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue, JE will be investigated but who will treat

डेंगू, जेई की जांच तो हो जाएगी पर इलाज कौन करेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue, JE will be investigated but who will treat
dengue1.jpg
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में लंबे समय से खराब चल रही एलाइजा मशीन भले ही डीएम के प्रयासों से ठीक हो गई है, लेकिन अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती नहीं है। ऐसे में डेंगू और मस्तिष्क ज्वर (जेई) की जांच कैसे होगी यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

अब तक डेंगू और मस्तिष्क ज्वर की जांच के लिए मरीजों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जाता था। अब बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से किट भी आ गई है, 26 अगस्त से ये दोनों जांचें बेस अस्पताल में शुरू हो जाएंगी। डीएम ने डेंगू और जेई जांच के लिए बेस अस्पताल के सीएमएस को आदेश भी दिए हैं। दोनों जांचें बेस अस्पताल में निशुल्क होंगी। बेस अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिससे बच्चों की तो जांच हो जाएगी, मगर फिजीशियन नहीं होने से वयस्क मरीजों की सिर्फ जांच ही हो पाएगी।
विज्ञापन

======
बुखार के 14 मरीज भर्ती
हल्द्वानी। डेंगू मच्छर का डंक लोगों को तेजी से लगने लगा है। एसटीएच में 30 मरीजों की जांच के बाद 28 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को 14 और मरीजों को एसटीएच में भर्ती किया गया, सभी बुखार से पीड़ित हैं। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी। बताया कि बुखार के मरीज लगातार अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लार्वा मिले, नष्ट किए
हल्द्वानी। डेंगू के 28 मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमा फिर हरकत में आया और डेंगू के लार्वा नष्ट किए। एकता विहार और देवलचौड़ में कीटजनित उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 85 घरों में फागिंग की गई, जबकि 47 घरों की छतों में रखे गमलों और बर्तनों में पल रहे लार्वा नष्ट किए गए। टीम में जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी नंदन कांडपाल, जिला मलेरिया रोग अधिकारी अर्जुन सिंह राणा, एमएस सुलेमान, डॉ.हरीश पांडे, ग्रीस त्रिपाठी, दीवानी राम, राजकुमार, विनोद दयाल आदि थे।

मलेरिया विभाग की टीम ने की फॉगिंग
हल्द्वानी। डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने टीम के साथ मानपुर पश्चिम एकता विहार में फॉगिंग कराई। साथ ही कूलर, टायरों में भरे पानी को खाली कराया। इसके बाद टीम ने पार्षद राजेंद्र नेगी के सहयोग से वार्ड-56 के लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed