{"_id":"69c59aee2614bcc7a3075c1f","slug":"demonstration-by-filling-the-potholes-on-the-road-with-mud-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-5015-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरकर किया प्रदर्शन
Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में लोगों ने बृहस्पतिवार को पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के गड्ढों को मिट्टी से भरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार व लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन शुक्रवार को धारी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के स्वागत समारोह से पहले किया गया। पनेरू ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सड़क ठीक न होने पर उग्र आंदोलन होगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा कि चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए बजट जारी हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन