फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration at Jal Sansthan office for water

पानी के लिए जलसंस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Jal Sansthan office for water
हल्द्वानी। आवास विकास, राजपुरा और आस्था विहार कालोनी दमुवाढूंगा के नलकूप खराब होने से लोग कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। पेयजल किल्लत से परेशान आवास विकास और राजपुरा के लोगों ने मंगलवार को जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन कर ईई के घेराव किया।
विज्ञापन

पार्षद दीपा बिष्ट और रिटायर्ड ले. कर्नल बंशीधर कांडपाल के नेतृत्व में जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन कर ईई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नलकूप में लगाए गए उपकरण या तो घटिया क्वालिटी के हैं या तकनीकी कारणों से मरम्मत ठीक ढंग से नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में ममता, विनीता पांडे, सीता भंडारी, संगीता सूद, विनय कार्की, जगदीश भट्ट आदि थे।र ाजपुरा क्षेत्र के लोगों ने युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में जलसंस्थान दफ्तर में ईई का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिन से राजपुरा में पानी का संकट है। राजपुरा की 10 हजार की आबादी पानी के लिए दर दर भटक रही है। घेराव करने वालो में पंकज कश्यप, साहिल राज, मीना गोस्वामी, पूजा देवी, सरस्वती देवी, विद्या, गीता कश्यप आदि थे।
विज्ञापन

पॉलीशीट क्षेत्र के लोगों ने भी जलसंस्थान दफ्तर में ईई को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से इलाके में पानी की बूंद नहीं आ रही है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया, निर्मल सिंह, सविता गुरुरानी, विक्रम अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नलकूपों के खराब होने की वजह से इन इलाकों में दिक्कत आई है। आवास विकास की पार्षद से बात हुई है। एक हफ्ते में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है।
- संजय कुमार श्रीवास्तव, ईई जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed