{"_id":"6a57e37904f932f61f056677","slug":"demand-to-halt-the-up-pradhan-election-in-jinoli-village-nainital-news-c-418-1-shld1006-8456-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिनोली गांव में उप-प्रधान चुनाव पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिनोली गांव में उप-प्रधान चुनाव पर रोक लगाने की मांग
Thu, 16 Jul 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिनोली में उप प्रधान के चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजकर चुनाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीण संजय कुमार, ललित कुमार का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पूर्व में वार्ड सदस्यों का निर्वाचन आरक्षण नियमों के अनुरूप नहीं कराया गया। उनका कहना है कि आरक्षित वार्ड सीट पर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को वार्ड सदस्य बनाया गया, जबकि पंचायत राज नियमावली के अनुसार आरक्षित वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था। ग्रामीणों ने दावा किया कि इस संबंध में सभी आवश्यक आवेदन पूर्व में भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं और उनके पास इसके प्रमाण उपलब्ध हैं। बीडोओ पंकज जोशी ने बताया कि पंचायती कार्यालय से जवाब मिलने पर ही गांव में चुनाव कराया गया है। संवाद
विज्ञापन