फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand Of water in haldwani

2050 में हल्द्वानी के लिए होगी 203 एमएलडी पेयजल की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand Of water in haldwani
पानी - फोटो : pixabay
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने जमरानी बांध परियोजना को लेकर 2050 तक हल्द्वानी की पेयजल की जरूरत की जानकारी जलसंस्थान से मांगी है। जलसंस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक 2050 तक मौजूदा आबादी में 30 फीसदी वृद्धि के हिसाब से शहर के लिए 203 एमएलडी पानी की जरूरत होगी। जबकि वर्तमान में जलसंस्थान के पास 80 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। यह रिपोर्ट 11 जुलाई को दिल्ली में बांध परियोजना को लेकर होने जा रही पीएमओ की बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एमसी पांडे ने बताया कि पीएमओ बैठक के लिए जमरानी बांध परियोजना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। बांध का मुख्य मकसद भाबर की पेयजल और यूपी, तराई की सिंचाई व्यवस्था करना है। पेयजल और सिंचाई को प्रमुखता से लेते हुए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जलसंस्थान से पेयजल संबंधी जो रिपोर्ट मिली है उसमें वर्तमान में शहर के लिए 80 एमएलडी (33.33 क्यूसेक) पेयजल की जरूरत है। गौला बैराज से जलसंस्थान को 30 एमएलडी (12.50 क्यूसेक), नलकूपों से वर्तमान में 38 एमएलडी (15.83 क्यूसेक) पानी मिल रहा है। 2050 में आबादी में 30 प्रतिशत वृद्धि के हिसाब से 84.58 क्यूसेक (203 एमएलडी) पेयजल की जरूरत हल्द्वानी शहर के लिए होगी। पीएमओ बैठक में अन्य जो भी जानकारियां मांगी जाएंगी, उन्हें उसी समय तत्काल उपलब्ध करा दिया जाएगा। जमरानी की टीम बृहस्पतिवार को पूरे दिन मुख्य अभियंता दफ्तर में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed