फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for ticket from Bhimtal to old BJP only

भीमताल से पुराने भाजपाई को ही टिकट की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for ticket from Bhimtal to old BJP only
हल्द्वानी। भीमताल सीट से भाजपाई किसी पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग पर अड़े हुए हैं। रविवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह के सामने अपनी मंशा साफ कर दी। हालांकि इस बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि विधानसभा वार चुनाव की तैयारियों को लेकर करीब डेढ़ महीने पहले बैठक की थी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की बैठक में उस सीट के दावेदार नदारद थे। इस कारण अब भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक हुई है। इसमें ओखलकांडा, धारी, भीमताल और रामगढ़ मंडल के पदाधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसमें मौजूद लोगों ने पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने की बात रखी। मंडल अध्यक्ष धारी कैलाश गुणवंत ने बताया कि पुराने लोग और संगठन की रीति-नीति को जानने वाले व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन

ओखलकांडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट का कहना था बैठक में सभी पहलुओं को रखा गया है। बैठक में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, मनोज साह, मुकेश बोरा, ध्रुव रौतेला आदि मौजूद थे। वहीं, विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना था कि उन्हें बैठक की सूचना दी गई थी लेकिन सात को उनके क्षेत्र में सीएम का कार्यक्रम है। वे इसकी तैयारी में लगे हैं इसलिए नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed