{"_id":"6109b2948ebc3eaa0c548fa7","slug":"demand-for-regularization-of-contract-and-special-personnel-haldwani-news-hld433368355","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा और विशेष कर्मियों को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा और विशेष कर्मियों को नियमित करने की मांग
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर आयोजित उत्तराखंड परिवहन निगम सँयुक्त मोर्चा की बैठक में मौजूद रोडवेज कर्मी।
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को सभा की। वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज में कई पद रिक्त हैं। उन्होंने वर्षों से संविदा एवं विशेष श्रेणी के रूप में सेवाएं दे रहे कर्मियों को नियमित करने की मांग की।
हल्द्वानी बस स्टेशन परिसर में हुई आम सभा में फैसला लिया गया कि मोर्चा के सभी घटक दल हर डिपो में बैठक कर जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं ने सभी डिपो एवं बस अड्डे में हो रही डग्गामारी को बंद कराने, हाईवे पर ढाबा संचालकों की मनमानी रोकने, ई-टिकटिंग मशीनों को ठीक कराने, चालकों को डीजल औसत में आरोपित नहीं करने की मांग उठाई। साथ ही एक कमेटी बनाकर एसीपी का पुन: निर्धारण करने और अनुबंधित बसों का संचालन कम करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कमल पपनै और संचालन राम अवध यादव ने किया। आम सभा में रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, एसटी एससी श्रमिक संघ शामिल हैं। इस दौरान अशोक चौधरी, हरीश चंद्र, बीके शर्मा, केपी सिंह, जितेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, नवनीत कपिल, किशन राम, जलील अहमद, भूपेंद्र राठी, नवीन लोहनी आदि मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री से मिला शिष्टमंडल
हल्द्वानी। रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का प्रांतीय शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से मिला। उन्होंने समस्त संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं समान कार्य समान वेतन की मांग की। परिवहन मंत्री ने शीघ्र प्रबंध निदेशक एवं सचिव स्तरीय वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। शिष्ट मंडल में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश पांडे, गोकुल सिंह कार्की, दिनेश जोशी, हिमांशु उपाध्याय, उमेश नैनवाल आदि शामिल रहे। संगठन ने मंत्री से वार्ता कराने के लिए कर्मचारी नेता एचआर बहुगुणा का आभार जताया है।