फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for fruits decreased due to Corona

फलों की डिमांड घटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for fruits decreased due to Corona
हल्द्वानी। फलों की मांग घटने से थोक कारोबार पर असर पड़ने लगा है। इसकी वजह कोराना वायरस को माना जा रहा है। वहीं, डिमांड घटने के कारण फलों के दामों में कोई तेजी नहीं आई है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह को देखते हुए बाजार में संतरे की मांग पहले के मुकाबले बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कुमाऊं भर में धार्मिक स्थलों, होटलों, मॉल बंद होने के साथ पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सबसे अधिक फलों की खपत इन्हीं स्थानों पर ही थी। इसके साथ ही नवरात्र आने से पहले फलों की डिमांड बढ़ने से दामों में भी अक्सर तेजी आ जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हैं। थोक मंडी में शनिवार को अंगूर 200 रुपये क्विंटल बिका। कश्मीर और हिमाचल का सेब थोक भाव में 50 से 90 रुपये किलो, केला 16 से 24 रुपये दर्जन, मौसमी 20 से 30 रुपये किलो, संतरा 20 से 35 रुपये किलो, पपीता 25 से 30 रुपये किलो, अनार 60 से 100 रुपये किलो रहे।
विज्ञापन

मंडी में फलों की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र से अंगूर आने में कोई समस्या नहीं है गाड़ियां आ रही हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले फलों की डिमांड काफी कम हुई है। केवल संतरे की डिमांड दोगुना तक बढ़ गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से संतरा आ रहा है। पहले करीब 300 क्विंटल संतरा आता था जो कि अब 500 क्विंटल से अधिक आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवानंद सिंधी, फल थोक व्यवसायी मंडी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed