फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for correction of error of mark tables, students shouted slogans in board office

अंक तालिकाओं की त्रुटि में सुधार की मांग, बोर्ड ऑफिस में छात्रों ने की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for correction of error of mark tables, students shouted slogans in board office
रामनगर के उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में नारेबाजी करते हुए छात्र। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं की अंक तालिकाओं और प्रमाणपत्रों में हुई त्रुटि के सुधार को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों ने बोर्ड ऑफिस परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अंक तालिका और प्रमाणपत्र में सुधार के लिए घूस मांगी जा रही है। इस मौके पर छात्रों ने सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

अपर सचिव बीएमएस रावत को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2019-20 में दसवीं, बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों की अंक तालिकाओं और प्रमाणपत्रों में विभागीय त्रुटि हुई है। उनमें लिखाई की स्वच्छता एवं स्पष्टता की अनदेखी की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि परिषद की ओर से अंक पत्रों में हुई गलती की अनदेखी कर उनसे विलंब शुल्क भी लिया जा रहा है। उन्होंने परिषद की ओर से की गई गलतियों को बिना शुल्क के सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ छात्र इन अंक तालिकाओं को लेकर सेना की भर्ती में भी गए थे, लेकिन वहां अधिकारियों ने अंक तालिका में दर्ज अंक एवं अन्य शब्दों को स्पष्ट रूप से न दिखाई देने पर छात्रों को वापस भेज दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपर सचिव ब्रजमोहन सिंह रावत ने बताया कि परिषद की ओर से सुधार किया जाएगा और किसी भी छात्र या छात्रा का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अमित पाल सिंह रावत, सुमित लोहिनी, हर्षवर्धन पांडे, विकास कुमार, प्रशांत मनराल, अमित कुमार, सोनू तिवारी, धीरज रावत, तहसीन रजा, सलमान सलमानी, अब्दुल रहमान, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed