{"_id":"681919027cabdf7a82006e9d","slug":"demand-for-cleaning-of-drains-on-war-footing-kitchha-news-c-242-1-shld1013-124324-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराए जाने की मांग
Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसातों से पूर्व नालों व नालियों की सफाई न होने की समस्या रखी। विधायक ने नगर पालिका प्रशासक को पत्र लिखकर बरसात से पूर्व नगर के सभी नालों व नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराए जाने की मांग की। विधायक ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को विधानसभा में आने वाली सभी नहरों की सफाई बरसात से पूर्व कराने का पत्र भेजा है। मनोरी देवी ने राशन कार्ड, भगवान देई ने आर्थिक सहायता, शांति देवी और रामसेवक ने पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन