फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for Bindukhatta revenue village, delegation met MLA

Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग, विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 11 Feb 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for Bindukhatta revenue village, delegation met MLA
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलास्तरीय वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. मोहन बिष्ट से उनके आवास पर मिले। उन्होंने विधायक से क्षेत्र को जल्द से जल्द राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने विधायक को बताया कि एफआरए के तहत देशभर में 1,664 और उत्तराखंड में छह गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन गांवों के लिए वन भूमि के अनारक्षण या केंद्रीय वन मंत्रालय की अनुमति नहीं ली गई लेकिन बिंदुखत्ता के मामले में जिलास्तरीय वन अधिकार समिति की ओर से इसे राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बावजूद वन विभाग को अनारक्षण के लिए पत्र भेजना एफआरए 2006 का उल्लंघन और बिंदुखत्ता के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। इस मुद्दे को वह जल्द ही मुख्यमंत्री और राज्य सचिव के समक्ष उठाकर मांग को पूरा कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, पूर्व अध्यक्ष कुंदन चुफाल, भरत नेगी, दीपक जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा, वन अधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिव भुवन भट्ट, सदस्य उमेश भट्ट, चंचल कोरंगा, पप्पू कोश्यारी, संरक्षक बलवंत बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed