{"_id":"67ba3526de9c23c77e03376e","slug":"demand-for-better-treatment-to-forest-worker-injured-in-tiger-attack-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106100-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघ के हमले में घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघ के हमले में घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज देने की मांग
Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीटीआर के उपनिदेशक राहुल मिश्रा से मुलाकात कर निदेशक साकेत बडोला को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बीते दिनों सांवल्दे क्षेत्र में बाघ के हमले में घायल हुए वनकर्मी गणेश सिंह को बेहतर इलाज दिलाने की मांग की गई है। बताया कि गणेश का इलाज काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पैसों के अभाव में निजी अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि गणेश के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उन्होंने पार्क प्रशासन से घायल वन कर्मी का बेहतर इलाज कराने की मांग की। वहां प्रभात ध्यानी, ललित उप्रेती, तारा बेलवाल, भुवन चंद्र, लोकमणी, ललिता रावत, बालम थापा, कौशल्या, आनंद सिंह नेगी, नरगिस अंसारी, रूपा देवी आदि थे।
विज्ञापन