{"_id":"6a2339703c6a2d822f03c7b5","slug":"delhi-tourist-duped-of-rs-15000-nainital-news-c-238-1-shld1020-126729-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार रुपये ठगे
Sat, 06 Jun 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। दिल्ली के एक पर्यटक नैनीताल में साइबर ठगी का शिकार हो गए। होटल बुकिंग के नाम पर उनसे 15 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।
दिल्ली निवासी अभिनव ने नैनीताल आने से पहले ऑनलाइन किसी वेबसाइट से हिमालया होटल में दो कमरे बुक किए थे। उन्होंने ऑनलाइन 15 हजार रुपये का भुगतान भी किया।
शुक्रवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि होटल में कोई बुकिंग नहीं थी। अभिनव ने बुकिंग वाले नंबरों पर संपर्क किया पर सभी बंद मिले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद