फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi Police recruitment again caught copycat

दिल्ली पुलिस की भर्ती में फिर पकड़ा गया नकलची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police recruitment again caught copycat
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी एक नकलची पकड़ा गया। वह ब्लूटूथ के जरिए प्रश्न हल करने की कोशिश कर रहा था। काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि क्वींस पब्लिक स्कूल दमुवाढूंगा के कर्मचारी नितेश थापा ने तहरीर दी थी। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बड़ी बाड़ा निवासी हिमांशु शर्मा है। उसके खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला है उसने ब्लूटूथ अपनी जेब में रखा था। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक हरीश आर्य को सुपुर्द की गई है। बता दें कि हरियाणा जिले के सोनीपत क्षेत्र के दीपक सिंह को ब्लूटूथ से नकल करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद की परीक्षा शहर के पांच स्कूलों में परीक्षा चल रही है। परीक्षा 16 दिसंबर तक चलेगी। पांचों केंद्रों पर करीब 1100 परीक्षाथी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed