फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi Police brought the rape accused on remand

दुष्कर्म के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कुंडा लायी दिल्ली पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police brought the rape accused on remand
काशीपुर। जीजा की भांजी को भगा ले आए दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कुंडा थाने पहुंची। आरोपी का पता तस्दीक करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन

रामनगर निवासी एक युवक की बहन का निकाह दिल्ली के वेलकम थाना अंतर्गत हुआ है। युवक का अपनी बहन के घर आना-जाना भी था। इस दौरान युवक का अपने जीजा की नाबालिग भांजी से प्रेम प्रसंग हो गया। मई 2019 में युवक उसे लेकर काशीपुर आ गया और कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा में बतौर किराएदार रहने लगा। उधर, किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ दिल्ली के वेलकम थाने में धारा 363, 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। सितंबर में दिल्ली पुलिस ने सरवरखेड़ा में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। आरोपी युवक इस समय दिल्ली जेल में बंद था, जिसे विवेचना अधिकारी एसआई निशांत चौधरी दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कुंडा थाने पहुंचे। पुलिस ने रामनगर व सरवरखेड़ा जाकर आरोपी का पता तस्दीक किया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed