{"_id":"59b5a3dd4f1c1bf87f8b5aae","slug":"dehradun-s-team-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो में देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो में देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। समापन के मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
रविवार को समापन के मौके पर मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि कुमार जिंदल, एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर, सीईओ कमलेश कुमार गुप्ता, बीईओ निर्मला बोहरा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोहा। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में 10 जिलों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबलों के परिणाम
वर्ग किसने किसे हराया अंतर
विज्ञापन
सीनियर बालिका पौड़ी ने देहरादून को 4-3
सीनियर बालक पौड़ी ने नैनीताल को 9-8
जूनियर बालिका बागेश्वर ने पौड़ी को 1-0
जूनियर बालक देहरादून ने पौड़ी को 2-0
सब जूनियर बालिका देहरादून ने नैनीताल को 3-2
सब जूनियर बालक देहरादून ने नैनीताल को 16-3