{"_id":"61be4d3b7c5a3203e9688bf2","slug":"dehradun-fc-and-uttarakhand-police-in-final-haldwani-news-hld4480818178","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून एफसी और उत्तराखंड पुलिस फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून एफसी और उत्तराखंड पुलिस फाइनल में
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सिक्स हल्द्वानी कप फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। दो सेमीफाइनल मैच का निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ और देहरादून एफसी और उत्तराखंड पुलिस ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहला सेमीफाइनल मैच गुडविल एफसी दिल्ली और देहरादून एफसी के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच के समाप्त होने तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। अंत में मैच का निर्णय टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें देहरादून एफसी ने गुडविल एफसी को चार के मुकाबले तीन गोल से हराया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तराखंड पुलिस और कॉर्बेट सी के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। यहां भी मैच का निर्णय टाई ब्रेकर से लिया गया और संघर्ष मैच में उत्तराखंड पुलिस ने कॉर्बेट एफसी 4-3 गोल से हरा दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सुमित हृदयेश, विशिष्ट अतिथि शेखर त्रिपाठी रहे। निर्णायक दिनेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर जोशी, राकेश रावत रहे।
इस मौके पर रमेश शर्मा, डॉ. एचएस भंडारी, राजेंद्र मेहरा, मनोज जोशी, अमित जोशी, सुनील जोशी, अनिल जोशी, नकुल देव, सुरेश भंडारी, सहदेव सिंह, प्रताप बिष्ट, मदन भरतवाण, चंदन मेहता, हेमंत रौतेला, गोपाल रौतेला आदि थे।
ॲ