{"_id":"64f8e91aae17f2538e07ae8d","slug":"defrauded-and-defrauded-lakhs-of-rupees-haldwani-news-c-337-1-ha11004-704-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: झांसा देकर लाखों की चपत लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: झांसा देकर लाखों की चपत लगाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। अलग-अलग मामलों में दो लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो गई। एक मामले में संस्थान में सदस्यता दिलाने के नाम पर रुपये ठगे तो दूसरे मामले में कंपनी में निवेश करवाकर घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया गया।
ठग लोगों से ठगी करने के लिए अलग-अलग पैतरे अपनाते हैं। पुलिस की ओर से ठगों से सतर्क रहने की बात कहने के बाद भी लोग झांसे में आ जाते हैं। नवाबी रोड निवासी सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पूर्वी खेड़ा काठगोदाम निवासी प्रकाश मेहरा का गौलापार में इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइट साइंसेज है। प्रकाश ने उसे बताया कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। सचिन ने भी इस संस्थान से जुड़ने की मंशा जताई तो प्रकाश ने उससे सदस्यता के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब सचिन की सदस्यता नहीं हो पाई तो प्रकाश ने उसे चेक दिया, लेकिन बाद में उसने अपने खाते में स्टॉप पेमेंट लगवा दिया। अभी तक प्रकाश ने पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
उधर, दूसरे मामले में सतीश कॉलोनी वार्ड नंबर सात मुखानी निवासी पुलकित अग्रवाल ने पुलिस को दी सूचना में कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को इच्छापूर्ति कंपनी में सेल्स मैनेजर बताया। कहा कि कंपनी का ऑफिस गुरुग्राम में है। कंपनी 12 राज्यों और 200 जिलों में काम कर रही है। कंपनी में अगर निवेश करें तो हर माह कमीशन के रूप में बड़ी कमाई होगी। झांसे में आकर पुलकित ने 25 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में डलवा दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय सिन्हा, पुष्पेश सिन्हा, सोनिया सिन्हा और विजय कुमार शर्मा पर धारा 420 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।