{"_id":"5978f9124f1c1b45578b468d","slug":"defective-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग को चूना लगाने वाला परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग को चूना लगाने वाला परिचालक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 यात्रियों को बिना टिकट और तीन क्विंटल सामान बिना बुकिंग के लाते पकड़ गए काशीपुर डिपो के जिस परिचालक पर काठगोदाम डिपो मेहरबान हो गया था देहरादून मुख्यालय ने उसे बर्खास्त कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। इस कार्रवाई से काठगोदाम डिपो में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मामला मई का है। काशीपुर डिपो के आउटसोर्स के परिचालक पवन को राजस्व चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रकरण फाइल को काठगोदाम स्थित मंडलीय कार्यालय में मंगाया गया था।
विज्ञापन
जांच काठगोदाम डिपो के एक अधिकारी को सौंपी गई थी। जांच में परिचालक को निर्दोष साबित कर काठगोदाम डिपो में तैनाती दे दी गई। जबकि परिवहन मुख्यालय के नियमों के अनुसार पांच से अधिक यात्री बगैर टिकट मिलने पर आउटसोर्स के परिचालक को बर्खास्त करने का नियम है।
विज्ञापन
मामला मुख्यालय पहुंचा तो परिवहन मुख्यालय ने आरोपी परिचालक को तत्काल बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जांच अधिकारी पर गाज गिर सकती है। इस घटनाक्रम से कर्मचारी संगठनों में प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
काशीपुर डिपो के आरोपी परिचालक को बर्खास्त करने के बजाय बहाल करते हुए काठगोदाम डिपो में नई देने का मामला सामने आया था। आरोपी परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में कहां गड़बड़ी हुई इसकी जांच की जा रही है।
दीपक जैन, महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम