फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deepakungi's Deepak won three gold in Australia

कालाढूंगी के दीपक ने आस्ट्रेलिया में तीन स्वर्ण जीते

Fri, 27 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी
अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी Updated Fri, 27 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Deepakungi's Deepak won three gold in Australia
कालाढूंगी के दीपक ने आस्ट्रेलिया में तीन स्वर्ण जीते - फोटो : अमर उजाला

कालाढूंगी। आस्ट्रेलिया में आयोजित 16वीं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मास्टर्स चैंपियनशिप में कालाढूंगी निवासी दीपक नेगी ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। खेल प्रशिक्षक राजेंद्र नेगी ने बताया कि दीपक ने लंबीकूद, त्रिकूद, 110 मीटर बाधा दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


गाजियाबाद यूपी के वैशाली क्षेत्र में रहने वाले दीपक दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में प्रबंधक हैं। दीपक ने पिछली जुलाई को मलयेशिया में आयोजित खेल में लंबीकूद, त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। नेगी ने बताया कि मास्टर्स चैंपियनशिप में 17 देश के 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से एकमात्र दीपक इस खेल में शामिल हैं। स्पोर्ट्स समिति कालाढूंगी, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र सती, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर खनायत, मनमोहन बसेड़ा समेत क्षेत्रीय लोगों ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed