फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deep Rajwar third place in photography award

फोटोग्राफी अवॉर्ड में दीप रजवार को तीसरा स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Deep Rajwar third place in photography award
रामनगर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। प्रतिष्ठित कामारेना अकादमी फोटोग्राफी अवॉर्ड 2019 में रामनगर निवासी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने जगह बनाई है। उनकी ढिकाला में रामगंगा नदी के ऊपर बाघ के छलांग लगाती तस्वीर को तीसरा स्थान मिला है। रजवार की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कामारेना अकादमी हर साल फोटोग्राफी के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। बता दें कि ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश में लगभग पांच हजार तस्वीरों का चयन किया गया। 270 तस्वीरें अंतिम राउंड के लिए चयनित हुई। मैमल्स कैटेगिरी में दीप रजवार की तस्वीर ने भी जगह बनाई। इस तस्वीर में बाघ झाड़ियों से निकलकर नदी को पार करने के लिए छलांग लगा रहा है। इस तस्वीर के आधार पर दीप रजवार को तीसरा स्थान मिला है। जल्द कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पुरस्कार पाने वाले वह राज्य के अकेले फोटोग्राफर हैं। दीप रजवार ने बताया कि अपने काम को जुनून से किया जाए, तो सफलता निश्चित मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed