{"_id":"688fc6dc240c3be611092fb3","slug":"debris-halted-the-movement-of-vehicles-on-nh-for-9-hours-haldwani-news-c-240-1-shld1006-109022-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मलबे ने एनएच पर रोकी 9 घंटे वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मलबे ने एनएच पर रोकी 9 घंटे वाहनों की रफ्तार
Mon, 04 Aug 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब की अतिसंवेदनशील पहाड़ी पर रविवार की सुबह चार बजे भारी मात्रा में पत्थर, मलबा गिरने और कोसी नदी की तरफ से सड़क के धंसने से मार्ग में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग के बंद होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट और हल्द्वानी की तरफ आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्वारब के पास सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने सड़क बंद होने पर अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को रानीखेत होते हुए भेजा। एनएच ने 9 घंटे बाद जेसीबी की मदद से दोपहर एक बजे मलबा हटाकर सड़क पर यातायात सुचारु किया। खैरना पुलिस के प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मार्ग बंद होने पर सभी वाहनों को रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा की तरफ भेजा जा रहा है। मलबे को दोपहर 1 बजे सड़क से पूरी तरह हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। संवाद
विज्ञापन