फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of three Kovid positive patients, including baby girl, 113 cases of Corona were reported in the district, samples of 1133 were sent for investigation

बच्ची समेत कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत, जिले में कोरोना के 113 केस आए, 1133 के सैंपल जांच को भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Death of three Kovid positive patients, including baby girl, 113 cases of Corona were reported in the district, samples of 1133 were sent for investigation
हल्द्वानी। कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक 13 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। जिले में बुधवार को कोरोना के 113 पॉजिटिव केस आए हैं।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय महिला और पीरूमदारा निवासी 13 वर्षीय एक बच्ची को कोविड पॉजिटिव होने के कारण भर्ती कराया गया था। बच्ची में खून की कमी और प्लेटलेट्स काफी कम थी। बुधवार को इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 1675 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है और 1133 सैंपल बुधवार को लिए गए। माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र में भी 16 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

ब्रिटेन से आने वालों की कोविड जांच होगी
हल्द्वानी। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग को नजर रखने को कहा गया है। ब्रिटेन से आने वालों की कोविड जांच की जाएगी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि केंद्र सरकार से एसओपी आई है। बताया कि 20 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच अगर कोई व्यक्ति ब्रिटेन से नैनीताल जिले में आया होगा तो उसकी कोविड जांच की जाएगी। हालांकि अभी किसी यात्री की लिस्ट एयरपोर्ट अधिकारियों से नहीं मिली है। ब्रिटेन से आया कोई यात्री जांच में कोविड पॉजिटिव निकलता है तो लक्षण न होने की स्थिति में उसे संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि लक्षण होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। साथ ही सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट आने तक उसे आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर नहीं लगेगी वैक्सीन
हल्द्वानी। कोविड का इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मियों को वैक्सीन उन्हीं के अस्पताल में नहीं लगेगी। डॉक्टर और स्टाफ के अन्य लोगों को किसी दूसरी जगह पर वैक्सीन लगाई जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर हॉल में बुधवार को डब्ल्यूएचओ के डॉ. मन्नु खन्ना ने निजी अस्पताल के लोगों को वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण दिया। डॉ. खन्ना ने निजी अस्पताल के कर्मियों को बताया कि वैक्सीन कैसे लगेगी। वैक्सीन लगाने के दौरान तीन अलग-अलग कमरों का प्रयोग किया जाएगा। वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। उसके बाद कोरोना से अग्रिम पंक्ति में लड़ने वालों को और फिर 50 वर्ष से अधिक एवं रोगियों समेत अन्य को लगेगी। वैक्सीन लगाने के बाद अगर कोई साइड एफेक्ट होता है तो निजी अस्पतालों से सहयोग करने को कहा गया। डॉ. खन्ना ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed