{"_id":"5f88b4258ebc3e9bf733bf7f","slug":"death-of-three-covid-positive-patients-in-sth-haldwani-news-hld400709795","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मोत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई। 40 की स्थिति गंभीर है, जबकि आइसोलेशन में 11 को रखा गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि भवाली निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, काशीपुर निवासी 46 वर्षीय महिला और अल्मोड़ा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि एसटीएच में कुल 97 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत 62 कोरोना संक्रमित
हल्द्वानी। जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत 62 कोविड पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को आए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी के संपर्क में आए लोग क्वारंटीन हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन, ब्लॉक, डीएम कार्यालय नैनीताल एवं हल्द्वानी, सीडीओ कार्यालय, ऑटो स्टैंड, आरटीओ कार्यालय, सेंचुरी पेपर मिल और काठगोदाम वार्ड नंबर 1 के अलावा गौलापार में भी कोरोना सैंपल लिए। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में 2461 सैंपल लिए गए और 1534 की रिपोर्ट का इंतजार है।