फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of Elifant in Motahaldu Gate

मोटाहल्दु खनन निकासी गेट के समीप बीमारी के चलते हाथी की मौत।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Death of Elifant in Motahaldu Gate
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। गौला नदी के मोटाहल्दू खनन निकासी गेट के पास जंगल में एक नर हाथी का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। हाथी के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग और चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रख हाथी के शव दफना दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गौला नदी के मोटाहल्दू खनन निकासी गेट के पास एक हाथी का शव देखा। सूचना पर वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीपचंद्र, तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी वनकर्मियों और पशु चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच में हाथी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। बताया कि हाथी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और सभी अंग सुरक्षित थे।
विज्ञापन

इसके बाद नैनीताल चिड़ियाघर से आए वरिष्ठ चिकित्सक एवं वन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने संयुक्त रूप से शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें पेट की आंत के उलझने से हाथी की मौत बताई गई है। इस दौरान वन विभाग के वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीपचंद्र आदि मौजूद रहे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश भी दिए। गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed