{"_id":"656a3cf90d911d0d05005886","slug":"death-of-a-person-admitted-in-de-addiction-center-haldwani-news-c-337-1-shld1034-3749-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की हुई मौत
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती वीरेद्र सिंह (42) की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
रामनगर के शिवलालपुर रिउनिया निवासी वीरेंद्र सिंह को मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कमलुवागांजा रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में वह 27 नवंबर से भर्ती थे। केंद्र का संचालक ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े चार बजे वीरेंद्र ने गरम चाय पी। उसके आधा घंटे बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रात आठ बजे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।