फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death in the accident, car test

हादसे में युवक की मौत, कार के परखचे उड़े 

Tue, 09 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 09 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Death in the accident, car test
Death in the accident, car test - फोटो : amar ujala
ग्राम बसई के पास शनिवार देर रात हुए हादसे में अल्मोड़ा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार के परखचे उड़ गए। युवक अपने रिश्तेदार की शादी में काशीपुर आया था, जो देर रात कार से अपने दोस्तों से मिलने रामनगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अल्मोड़ा के ग्राम लोधिया निवासी विवेक बजेठा पुत्र जगदीश बजेठा (25) रिश्तेदार की शादी में काशीपुर आया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बारात पहुंचने के बाद देर रात को वह दूल्हे के लिए सजाई गई स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 01 टी ए 2520) लेकर रामनगर की ओर दोस्तों से मिलने आ रहा था। ग्राम बसई के पास विवेक की कार की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना जबर्दस्त था कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार के परखचे उड़ गए। कार की स्थिति देखकर लगता है कि उसकी स्पीड काफी तेज रही होगी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विक्रम राठौर ने शव और कार को कब्जे में लेते हुए मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी।


रविवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता जगदीश बजेठा ने बताया कि विवेक दो बहनों का अकेला भाई था। जगदीश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 427, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed