फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death by Drawning in River

पांचों किशोरों की माताएं बेसुध, गले से नहीं उतरा अन्न का दाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Death by Drawning in River
Death by Drawning in River
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट की सरयू नदी में डूबकर असमय काल के गाल में समाए पांचों किशोरों के शवों का बुधवार रात पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला। मृतक किशोरों की माताएं बेसुध हैं और उनके गले से अन्न का एक दाना भी नीचे नहीं उतरा। उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
गणाई गंगोली के धौलियाइजर निवासी रवींद्र कुमार (15) पुत्र गोकुल राम, साहिल कुमार (15) पुत्र पूरन राम, पीयूष कुमार (15) पुत्र कृष्ण कुमार, सिमाली गांव निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार, भैंसियाछाना अल्मोड़ा निवासी राजेश कुमार (16) पुत्र खीम राम की बुधवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीएचसी गणाई में पोस्टमार्टम के बाद पांचों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पांच किशोरों की मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। बृहस्पतिवार को मृतक किशोरों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार और आसपास के परिचित बड़ी संख्या में पहुंचे। पांचों किशोरों की माताएं बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी उनके गले से अन्न का एक भी दाना नीचे नहीं उतरा। मृतक किशोरों के पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। दिन भर किशोरों के घरों से रोने और बिलखने की आवाजें आती रहीं। किशोरों की आकस्मिक मौत पर शोक में गणाई के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।
कपड़ों को सीने से लगाकर मां कह रही आएगा तो पहनेगा कपड़े
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। नदी में नहाने के दौरान डूबकर मृत किशोरों की माताएं सबसे अधिक सदमे में हैं। पांचों किशोरों की माताएं घटना के बाद बुधवार को सरयू नदी के किनारे से उनके कपड़े लेकर गईं थीं।
उन कपड़ों को सीने से लगाकर बार-बार बेटों के लौटकर पहनने की बातें करती रहीं। तमाम लोग उन्हें समझाते रहे लेकिन वह एक ही बात रटती रहीं कि उनके बच्चे जरूर लौटकर आएंगे। उनकी हालत देखकर उन्हें सांत्वना देने गए लोगों की आंखें भी छलक पड़ीं। (संवाद)
मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पांच किशोरों की मौत से क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला पांचों किशोरों का पोस्टमार्टम होने तक सीएचसी में बैठी रहीं। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों को यथासंभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिया।
इधर, किशोरों की मौत पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक मीना गंगोला, प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला, बेड़ीनाग विनीता बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोलीहाट जयश्री पाठक, बेड़ीनाग के हेम पंत आदि लोगों ने शोक जताया है।

मृतकों के प्रत्येक परिवार को 10 लाख का मुआवजा दे सरकार
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने किशोरों की मौत पर गहरा दुख जताया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की राशि देनी चाहिए। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, फकीर राम ग्वासीकोटी, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, नितिन महर आदि ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed