{"_id":"536fd4e3f77baf519abe0e160b2a00ac","slug":"dear-father-would-have-thought-the-big-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने सोचा था बड़ा नाम करेगा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने सोचा था बड़ा नाम करेगा बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी दरकोट निवासी कानूनगो गोविंद सिंह टोलिया ने दोनों बेटों रविंद्र टोलिया और त्रिभुवन सिंह टोलिया को पढ़ने के लिए हल्द्वानी भेजा था। दोनों कृष्ण बिहार कालोनी में रहते थे, लेकिन परिजनों को पता नहीं था कि त्रिभुवन अपने मित्रों के साथ अल्मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने के बाद कानूनगो अपनी पत्नी के साथ मुनस्यारी से जोहार मिलन केंद्र पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पिता भी गमगीन हो गए। उन्होंने जिस लाडले के लिए बड़ा आदमी बनाने का सपना देखा था वह उनके सामने मृत पड़ा था। इसी प्रकार का हाल सुरभि कालोनी निवासी रिटायर्ड सैनिक लक्ष्मण सिंह के घर का था। मौत की सूचना मिलने पर काफी लोगों की भीड़ उनके घर में इकट्ठा हो गई। लोग गमगीन थे।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि रात में मनोज ने फोन कर बताया कि वह किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में है। परिजनों को उसके अल्मोड़ा जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। बेटे का शव देखते ही फौजी पिता उससे लिपट गए। मौके पर उपस्थिति लोग पिता को पकड़कर कमरे में ले गए। फौजी भाई धीरू का पोस्टमार्टम हाउस से ही रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन