फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dealers come from the mountains drunk

पहाड़ से आते हैं नशे के सौदागर

Tue, 09 Jun 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल) Updated Tue, 09 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन

नशे के सौदागर पहाड़ के रास्ते चरस की खेप लेकर शहर में आते हैं। चरस की कुछ खेप नेपाल से पिथौरागढ़ और बनबसा के रास्ते आती है, लेकिन अफीम बाराबंकी और बरेली के रास्ते से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तस्करों द्वारा सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन


जिला पुलिस रिकार्ड के अनुसार हल्द्वानी थाने के उपनिरीक्षक ललित मोहन जोशी ने अप्रैल में लालडांठ बिठौरिया निवासी पूरन सिंह अधिकारी को मंगल पड़ाव में गिरफ्तार कर 700 ग्राम चरस बरामद की थी। इसी प्रकार किच्छा निवासी कुलवीर सिंह कोरंगा से 980 ग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार कुलवीर बागेश्वर का मूल निवासी है। पूछताछ से पता चला कि बरामद चरस महेंद्र नगर (नेपाल) से पिथौरागढ़ के रास्ते से लाई गई थी। पहाड़ से काफी मात्रा में चरस की खेप आती है। इसके पहले उपनिरीक्षक ललित मोहन जोशी ने रुद्रपुर में तैनाती के दौरान दो बार में 10 किलो अफीम बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में ड्राइवर काफी संख्या में स्मैक का सेवन करते हैं। यहां रामपुर और बरेली से अफीम की खेप आती है। छानबीन से पता चला कि अफीम बाराबंकी के तस्करों द्वारा सप्लाई की जाती है।

उपनिरीक्षक उमराव सिंह ने पिछले दिनों दमुवाढूंगा में प्रशांत नेगी को गिरफ्तार कर 400 ग्राम और रामनगर के भुवन चंद वर्मा के पास से 500 ग्राम चरस पकड़ा था। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे अल्मोड़ा और बागेश्वर से चरस लेकर आते हैं। इसके पहले मुक्तेश्वर पुलिस ने भी दो सौ ग्राम चरस एक बाइक से बरामद की थी।


हल्द्वानी के शीशमहल काठगोदाम, गांधीनगर, इंदिरा नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों के युवक चरस की गिरफ्त में आ गए हैं। रेलवे लाइन के आसपास बच्चे स्मैक पीते हैं। पुलिस की टीमें भी तय बता नहीं सकती है कि कितनी मात्रा में चरस शहर में आती है, लेकिन नशे के काफी संख्या में सौदागर हैं, जो इस धंधे में लिप्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed