{"_id":"578d2c834f1c1b6137c4c65f","slug":"dead-bodies-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौला नदी पुल के नीचे पेड़ पर बेल्ट से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया गया होगा। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से सुर्ती की पुड़िया मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
गौला नदी के किनारे इंदिरानगर के युवकों ने पेड़ से लटका शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक स्लेटी रंग की पैंट और सफेद कमीज पहने था। उसकी गर्दन पर बेल्ट का फंदा लगाकर लटकाया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद तलाशी ली। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे।
खून के छींटे कमीज पर भी पड़े थे। मृतक के हाथ में कलावा था। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया होगा। साथ ही इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की फोटो कई थानों को भेजकर पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि शव पहाड़ के किसी व्यक्ति का है। कुछ लोग सिडकुल कर्मी होने की चर्चा भी कर रहे थे।