फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jawans molested woman and student Uttarakhand news in hindi

खाकी ने तोड़ा एतबार: दो दिन में हुई घटनाओं से डगमगा गया बेटियों का विश्वास, जवानों ने की घिनौनी हरकत

Thu, 24 Nov 2022 04:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

पीएसी जवान ने महिला बैंक कर्मी के साथ छेड़छाड़ की तो दूसरी घटना में सिपाही ने एक छात्रा को गलत नीयत से छेड़ा। छात्रा की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Jawans molested woman and student Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है। खासतौर से महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को खाकी पर ज्यादा एतबार रखने को कहा जाता है लेकिन दो दिनों के अंदर अलग-अलग जगहों पर ऐसी घटनाएं घटीं जिससे बेटियों का विश्वास डगमगा गया।

विज्ञापन


एक घटना में पीएसी जवान ने महिला बैंक कर्मी के साथ छेड़छाड़ की तो दूसरी घटना में सिपाही ने एक छात्रा को गलत नीयत से छेड़ा। हालांकि नैनीताल पुलिस ने दोनों ही मामलों में सख्त रवैया अपनाकर विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि वह महिलाओं की सुरक्षा के मामले में दोषियों को बिल्कुल नहीं बख्शेगी, भले ही वह पुलिस कर्मी ही क्यों न हों।
विज्ञापन


हल्द्वानी। एक सिपाही ने छात्रा से बस में छेड़खानी कर दी। छात्रा की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। कालाढूंगी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा हल्द्वानी के कॉलेज से बीएससी कर रही है। छात्रा ने मुखानी थाने की पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह 8:30 बजे कालाढूंगी से हल्द्वानी के लिए बस में सवार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस में एक पुलिस कर्मी भी चढ़ा और उससे बात करने लगा। छात्रा का आरोप है कि आम्रपाली शिक्षण संस्थान के पास बस रुकी तो पुलिस कर्मी उसे गलत नियत से छूने लगा। छात्रा ने बस में ही सवार अपने साथी को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त ने छात्रा की सीट पर पहुंचकर बात की तो सिपाही बस से उतरकर चला गया। इसके बाद छात्रा मुखानी थाने पहुंची और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी।

पीएसी जवान ने छेड़छाड़ की
पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही मो. जरीफ अहमद नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। वह इससे पहले चमोली में तैनात था। पूर्व में उस पर गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप लग चुका है।

एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ जिलाबदर की भी कार्रवाई होगी। छात्रा के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। यदि आरोपी उक्त जांच में दोषी पाया गया तो उसे बर्खास्त किया जाएगा।

हल्द्वानी। बस में सवार महिला बैंक कर्मी के साथ पीएसी जवान ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो बैंक कर्मी ने डायल 1090 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस चौकी के पास बस रुकवाने पर आरोपी कूदकर भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस के अनुसार गदरपुर स्थित एक बैंक शाखा में कार्यरत हल्द्वानी निवासी युवती मंगलवार शाम हल्द्वानी आने के लिए रुद्रपुर से बस में सवार में हुई थी। बेलबाबा के पास बस में सवार एक युवक उसके पास की सीट पर बैठ गया और छेड़खानी करने लगा। इस पर युवती ने डायल 1090 पर पुलिस को सूचना दे दी और बस को टीपीनगर पुलिस चौकी के सामने रुकवा दिया।

इस पर आरोपी बस से कूदकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ललित चंद्र 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में कार्यरत है। वह युवती का कई दिनों से पीछा कर रहा था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की ओर से एक रिपोर्ट 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजी गई है।

मुश्किल में हों बेटियां तो यहां से लें मदद
अधिकारियों के फोन नंबर
कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे का मोबाइल नंबर 9411110057
नैनीताल जिले के एससपी पंकज भट्ट का मोबाइल नंबर 941112712

अधिकारियों के फोन और मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने चाहिए
अगर महिलाओं को कहीं भी असुरक्षा महसूस हो रही है या उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह तुरंत 1090 पर कॉल करके मदद मांग सकती हैं। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर भी कॉल की जा सकती है। इनके अलावा महिलाओं को अपने जिला और मंडल के पुलिस अधिकारियों के फोन और मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने चाहिए।

ऐसा करें महिलाएं
महिलाएं जिस पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बैठें उस वाहन का नंबर जरूर नोट करें और अपने परिजनों को भेज दें। इसके अलावा अगर महिलाओं को कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिलाएं अपने साथ मिर्च स्प्रे आदि भी रख सकती हैं। उक्त दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने तुरंत घटनाओं की जानकारी पुलिस या अपने परिचित को दी जिस वजह से कार्रवाई करना और आसान हुआ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर के आदेश को बताया सही

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी। हमारे विभाग का एक सिपाही भी दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी साबित हुआ है। उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की गई है। पीड़ित के साथ पुलिस न्याय करेगी। दोनों घटनाओं में पुलिस ने अपनी ओर से तुरंत कार्रवाई की है। - पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed