फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Data For Jamrani Dam

विशेषज्ञों की टीम ने एरीज का निरीक्षण कर मौसम संबंधी डाटा जुटाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Data For Jamrani Dam
जमरानी बांध स्थल का तकनीकी प्रश्न करने आई विदेशी विशेषज्ञों की टीम नैनीताल के एरीज में मेट्रोलॉ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। जमरानी बांध स्थल के तकनीकी परीक्षण के लिए आई विदेशी विशेषज्ञों की टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में एरीज के मेट्रोलॉजिकल विभाग का निरीक्षण किया और मौसम संबंधी आंकड़े जुटाए। शुक्रवार को यह टीम हरिपुर बौर और किच्छा क्षेत्र में भ्रमण करने जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तकनीकी विशेषज्ञों और जमरानी बांध परियोजना इकाई के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पिछले तीन दिनों तक किए गए तकनीकी परीक्षण को लेकर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने जमरानी अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद एरीज जाकर डाटा एकत्रित किया। मेट्रोलॉजिकल विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष नाजा ने विशेषज्ञों को मौसम से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद टीम को नैनीताल और भीमताल झील का भ्रमण करना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण टीम वहां नहीं जा सकी।
विज्ञापन

जमरानी के सहायक परियोजना प्रबंधक शाह नवाज ने बताया कि शुक्रवार को विशेषज्ञों की टीम हरिपुरा बौर और किच्छा का भ्रमण करने जाएगी। वहां से दो विशेषज्ञ रुड़की के लिए रवाना हो जाएंगे, जबकि एक तकनीक विशेषज्ञ सिलव्यू लानोस हल्द्वानी वापस आ जाएंगे। इस दौरान एडीबी की ओर से क्विंटिन शॉ (यूके), सिलव्यू लानोस (फ्रांस) और फेलिक्स सीवेचर (स्पेन) के अलावा जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक पंकज ढौंडियाल, परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, क्षेत्रीय अभियंता प्रियंका डोभाल, विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञ हाईड्रोलॉजिस्ट एके गोयल, जियोलॉजिस्ट एनके माथुर, डिजाइनर एचके साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed