फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dangerous trees will saws

उम्रदराज और खतरनाक पेड़ों पर चलेगी आरी

Mon, 04 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dangerous trees will saws

रामपुर रोड के यूकेलिप्टस पेड़ों पर आरी चलेगी। वनाधिकारियों के अनुसार ये पेड़ अपनी उम्र पूरी करने के साथ ही खतरनाक भी हो चुके हैं। जल्द ही छपान (कटान) का काम वन निगम के माध्यम से शुरू होगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों आए तूफान में सबसे ज्यादा नुकसान हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग से सटे जंगल में हुआ। सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ मार्ग पर ही गिर गए। करीब 12 घंटे लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के  प्रयास के बाद रास्ता खोला जा सका। जो पेड़ गिर थे, उसमें से अधिकांश यूकेलिप्टस के थे। कालाढूंगी, बरेली रोड आदि जगहों पर करीब यही हाल था। अब वन महकमे ने इन पेड़ों को हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


तराई केंद्रीय वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल कहते हैं कि जो यूूकेलिप्टस पेड़ की उम्र 25 साल से ज्यादा हो रही है, जिस अवधि में इन्हें काटा जाना चाहिए थे, उससे वह ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा, राजस्व दोनों दृष्टि से इन पेड़ों को काटने का फैसला किया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। डीएफओ सनातन कहते हैं कि सुरक्षा महत्वपूर्ण है। जिन यूकेलिप्टस की काटे जाने की मियाद हो चुकी है, उन्हें हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed