{"_id":"64d7ea29595a32a2de0ac3f4","slug":"danger-zones-being-built-on-all-three-roads-connecting-nainital-nainital-news-c-97-1-hld1029-3166-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल को जोड़ने वाली तीनों सड़कों पर बन रहे डेंजर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल को जोड़ने वाली तीनों सड़कों पर बन रहे डेंजर जोन
Sun, 13 Aug 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नैनीताल पहुंचने वाली तीनों सड़कों पर बरसात के चलते कई स्थानों पर डेंजर जोन बन रहे हैं। कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं तो कई जगह पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। इसके चलते आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।
बता दें कि नैनीताल-हल्द्वानी, नैनीताल-भवाली और नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग बीते सालों में बरसात के दौरान कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था जिनकी अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। अधिकारियों के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर भेड़िया पखान, बेलुवाखान, भवाली रोड पर पुरानी चुंगी और कालाढूंगी रोड में बारापत्थर व नारायण नगर के बीच व प्रिया बैंड के समीप डेंजर जोन बन गए हैं। हाल में बारिश के दौरान इन सड़कों के डेंजर जोन में खतरा और बढ़ गया है। इसके अलावा रूसी बाईपास में कई स्थानों पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। विभाग फिलहाल सड़कों में यातायात सुचारु करने में लगे हैं।
अधिकारियों की बात
लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी का कहना है कि कालाढूंगी रोड में दो स्थानों पर खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बरसात के बाद स्थानों पर सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। सहायक अभियंता पीसी उप्रेती का कहना है कि भवाली रोड में पुरानी चुंगी के पास लगातार मलबा गिर रहा है। भूगर्भीय सर्वे की मांग की गई है। सहायक अभियंता एनएच मदन थापा ने कहा कि नैनीताल रोड पर दो बड़े डेंजर जोन बने हुए हैं। इन पर बारिश के बाद काम किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ज्योलीकोट मनोज कुमार ने कहा कि देवीधूरा-बसानी मार्ग पर मलबा हटाया जा रहा है। बरसात के बाद टूटी दीवारों की मरम्मत भी करा दी जाएगी।