फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Danger from Nainital's China Peak hill

Nainital News: नैनीताल के चायना पीक की पहाड़ी से खतरा

Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Danger from Nainital's China Peak hill
चायना पीक की पहाड़ी

विज्ञापन
नैनीताल। नगर के अति संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल चायना पीक की पहाड़ी से गिरते पत्थर और मलबा तलहटी में बसे लोगों के लिए खतरा बन रहा है। बारिश के दौरान क्षेत्रवासी खतरे की आशंका से डर रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया है। सिंचाई विभाग को पहाड़ी में सुरक्षा कार्य करने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।


बीते लंबे समय से चायना पीक की पहाड़ी पर लगातार भू-स्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर, पत्थर गिरने से इसके ठीक नीचे तलहटी में आबादी क्षेत्र को खतरा हो जाता है। कई बार स्थानीय लोग भूस्खलन की आवाज सुनकर रात में घरों से सुरक्षित स्थान की ओर भागते हैं। बरसात में भी यहां भू-स्खलन की घटनाएं कई बार हुई हैं।
विज्ञापन

इधर भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं। इससे क्षेत्रवासी भयभीत हैं। हालांकि मलबा या पत्थर आबादी तक नहीं पहुंचा, लेकिन पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। सूचना के बाद क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम की ओर से क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चायनापीक क्षेत्र में पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ी से गिरते पत्थर और मलबे को रोकने के लिए तकनीकी टीम की ओर से सर्वे कराया जाएगा। सिंचाई विभाग को भी क्षेत्र से गिरने वाले पत्थरों को सड़क तक आने से रोकने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

- प्रमोद कुमार, एसडीएम



वायरक्रेट वाल के लिए जिला प्रशासन से मांगे थे 51.18 लाख
नैनीताल। चायना पीक क्षेत्र में लगातार गिर रहे मलबे की रोकथाम के लिए बीते वर्ष वन विभाग ने 51.18 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा था लेकिन अब तक विभाग को कोई बजट नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र से गिरते पत्थरों व मलबे को रोकने के लिए वायरक्रेट वाल निर्माण की योजना बनाई गई थी। पहाड़ी में 300 मीटर लंबी चार मीटर ऊंची दीवार बनाने की मांग की थी जिसके लिए विभाग ने जिला प्रशासन से 51 लाख रुपये की मांग की थी। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि अब तक वन विभाग को कोई बजट नहीं मिला है। बजट मिलने पर सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed