{"_id":"65b22099c29a8d00b802d2f0","slug":"cyclists-of-the-uttarakhand-will-prepare-in-velodrome-of-delhi-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: दिल्ली के वेलोड्रम में तैयार होंगे प्रदेश के साइकिलिस्ट, अक्तूबर-नवंबर में होंगे राष्ट्रीय खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: दिल्ली के वेलोड्रम में तैयार होंगे प्रदेश के साइकिलिस्ट, अक्तूबर-नवंबर में होंगे राष्ट्रीय खेल
Thu, 25 Jan 2024 02:19 PM IST
हीरा मेहरा
अंशुल डांगी, संवाद
अंशुल डांगी, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:19 PM IST
सार
उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से दिल्ली में बने वेलोड्रम में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिए जाने के संबंध में बात कर ली है। उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलाने की योजना है।
विज्ञापन
साइकिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के युवा साइकिल सवार भी अब पदक जीतने की रेस में शामिल होंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को वेलोड्रम में ट्रेनिंग देने की तैयारी होने लगी है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से दिल्ली में बने वेलोड्रम में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिए जाने के संबंध में बात भी कर ली है। उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिलाने की योजना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर में 38वें राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय खेल में वैलोड्रम में भी साइकिलिंग इवेंट होना है। इसके लिए रुद्रपुर में वैलोड्रम बन रहा है जिसका निर्माण जुलाई तक हो पाएगा। मौजूदा समय में वेलोड्रम नहीं होने के कारण साइकिल खेल के इस इवेंट की तैयारी खिलाड़ी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने खुद के खर्चे से दिल्ली में बने वेलोड्रम में खिलाड़ियों को तैयार करने की योजना बनाई है। इसके लिए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी अनुमति मांगी गई है। साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए ट्रेनर और कोच भी उपलब्ध कराने की मांग की है। इससे साइकिलिंग के खेल में उत्तराखंड के लिए खेलने का सपना देख रहे युवाओं का सपना भी पूरी होगा। इसके लिए उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: ऑटो हटवाने गए होमगार्ड को नशेड़ी ने पीटा, इस वजह से युवक के खिलाफ नहीं करना चाहते है कार्रवाई
दिल्ली में हुई थी गोवा और गुजरात की प्रतियोगिता
दिल्ली में वेलोड्रम में ही 2021 में गुजरात और 2022 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों के साइकिलिंग इवेंट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को भी यहां पर ट्रेनिंग दी जाती है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को यहां ट्रेनिंग मिलने पर उनके खेल में सुधार भी होगा।
साइकिलिंग खेल के खिलाड़ियों को दिल्ली में बने वेलोड्रम में ट्रेनिंग दिलाने के लिए साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव से वार्ता हुई है। इसके साथ ही फेडरेशन से कोच और ट्रेनिंग स्टाफ की भी मदद करने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स के बाद चयनित खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ अपने स्तर पर ट्रेनिंग दिलाएगा। - डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ