{"_id":"65b19805b2bc5fb097022214","slug":"drug-addict-beats-up-home-guard-who-went-to-get-auto-removed-haldwani-news-c-8-1-hld1023-298528-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ऑटो हटवाने गए होमगार्ड को नशेड़ी ने पीटा, इस वजह से युवक के खिलाफ नहीं करना चाहते है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ऑटो हटवाने गए होमगार्ड को नशेड़ी ने पीटा, इस वजह से युवक के खिलाफ नहीं करना चाहते है कार्रवाई
Thu, 25 Jan 2024 12:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:44 PM IST
सार
हल्द्वानी में एक होमगार्ड को रोडवेज बस अड्डे के सामने नशेड़ी ने पीट दिया। होमगार्ड रोडवेज के पास ऑटो हटाने गया था। हालांकि उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
होमगार्ड को नशेड़ी ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी कोतवाली में तैनात होमगार्ड को रोडवेज बस अड्डे के सामने नशेड़ी ने पीट दिया। होमगार्ड रोडवेज के पास ऑटो हटाने गया था। हालांकि उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी। मंगलवार को पुलिस की जागरूकता रैली निकल रही थी।
विज्ञापन
इस बीच बस अड्डे के पास सड़क पर खड़े ऑटो को हटाने के लिए कहा गया। एक होमगार्ड मौके पर पहुंचा और युवक से ऑटो हटाने के लिए कहा। इस पर वहां नशे में धुत युवक होमगार्ड से भिड़ गया। उसने उसका गला पकड़ लिया। किसी तरह होमगार्ड ने खुद का बचाया। बातचीत के दौरान होमगार्ड ने बताया कि नशेड़ी ने गलत किया, लेकिन वह कोर्ट के चक्कर से बचने के लिए कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: UOU के असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत, नाश्ता लेकर पहुंचा कर्मचारी तब हुआ खुलासा
विज्ञापन
नशेड़ी ने मचाया उत्पात, कार के आगे लेटा
हल्द्वानी शहर में नशेड़ियों का आंतक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक नशेड़ी ने कोतवाली से चंद कदम दूरी पर तमाशा काट रखा था। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक तिराहा के पास बुधवार दोपहर एक नशेड़ी कार चालक से उलझ गया। कभी कार के शीशे पर हाथ मार रहा था तो कभी बोनट में बैठ जा रहा था। चालक ने कार साइड से निकालने की कोशिश की तो वह कार के आगे लेट गया। नशेड़ी का हंगामा देख लोग तमाशबीन बने रहे। जाम लगता देख पुलिस ने नशेड़ी को जबरन हटाया। तब यातायात सामान्य हुआ।