{"_id":"345c77e306c966761e84cb2fee05daa9","slug":"cyclist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई 140 किमी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई 140 किमी साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं हिमालय राइड साइकिलिंग यात्रा भारी बरसात और कच्चे रास्तों के बीच 140 किलोमीटर का सफर करते हुए वापस रामगढ़ ब्लाक के सतोली गांव पहुंच गई। यात्रा आरोही संस्था की पहल पर बच्चों की शिक्षा के लिए चैरिटी फंड एकत्र करने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश ही नहीं बल्कि कई विदेशी साइकिलिस्ट भी शामिल हुए।
विज्ञापन
साइकिलिस्ट शनिवार को धानाचूली, भवाली, क्वारब, गरमपानी, खैरना होते हुए सतोली स्थित आरोही के कार्यालय में पहुंचे। संस्था अध्यक्ष डा. कर्नल सीएस पंत और सचिव सीबा सेन ने बताया कि तीन लाख रुपए का चैरिटी फंड एकत्र हुआ है, जो संस्था के स्कूल में शिक्षा पर खर्च होगा। दो बार रजत पुरस्कार जीतने वाले पैरा साइकिलिस्ट आदित्य मेहता चैरिटी साइकिलिंग के प्रमुख आकर्षण रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए चैरिटी साइकिलिंग में प्रतिभाग करने के लिए ही वो यहां तक आए। स्थानीय युवक रोशन लाल ने महज ढाई घंटे में 45 किलोमीटर की यात्रा की। संस्था हर वर्ष दो युवकों को साइकिलिंग के लिए तैयार करती है। इस साल रोशन और शहनवाज को द नेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
साइकिंलिग का नशा अपनाएं युवा
पैरा साइकिलिस्ट आदित्य मेहता ने उत्तराखंड के युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा ही करना है तो साइकिलिंग का करें। इससे वो हमेशा तंदुरुस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा जंक फूड, चाय, कोल्डड्रिंक और वसा मुक्त भोजन से बचें। अभिभावक अपने बच्चों को भी इन चीजों से दूर रखें।