{"_id":"67a3cb3c1ab35d61e8052a23","slug":"cycling-mtv-competition-will-be-held-in-sattal-from-9-to-11-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106656-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सातताल में 9 से 11 तक होगी साइकिलिंग एमटीवी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सातताल में 9 से 11 तक होगी साइकिलिंग एमटीवी प्रतियोगिता
Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक हासिल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों के तहत भीमताल के सातताल में भी नौ से 11 फरवरी तक साइकिलिंग एमटीवी का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। माउंटेन बाइक्स के डायरेक्टर ऑफ कंप्टीशन (डीओसी) पिनाकी बायसैक ने बताया कि सातताल में तीन दिवसीय साइकलिंग खेल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सातताल में प्रतियोगिता के लिए दो से पांच मीटर चौड़ाई और 2.87 किमी लंबाई का ट्रैक तैयार किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि ट्रैक पर कहीं चौड़ाई कम तो कहीं अधिक है। पूरे ट्रैक पर जल्द ही जाल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से भी खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की जा रही है। संवाद