फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cyber thug posing as brother-in-law cheated a girl of Rs 20 thousand in haldwani

Uttarakhand: जीजा बनकर सायबर ठग ने युवती के एकाउंट से उड़ा दिये 20 हजार, दोबारा मांगने पर हुआ शक, केस दर्ज

Fri, 19 Jan 2024 12:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:19 PM IST
सार

हल्द्वानी में सायबर ठग ने एक युवती से 20 हजार रुपये की ठगी की। ठग ने युवती को फोन किया और उसके जीजा की हूबहू आवाज निकालकर बात की और अपनी परेशानी बताकर उसने युवती से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 

विज्ञापन
Cyber thug posing as brother-in-law cheated a girl of Rs 20 thousand in haldwani
Cyber Fraud - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई तकनीक का इस्तेमाल कर जालसाज ने एक युवती को फोन किया और उसके जीजा की हूबहू आवाज निकालकर बात की। अपनी परेशानी बताकर उसने युवती से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब दोबारा जालसाज ने 30 हजार की रकम मांगी तो युवती का दिमाग खटका। उसने दीदी को फोन किया तो ठगी का खुलासा हुआ। युवती ने तुरंत साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली यूभी चौधरी हल्द्वानी में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताया। जब उसे शक हुआ तो उसने परिवार के सदस्यों के नाम बता दिए।कहा कि वह कहीं फंसे हैं, तुरंत 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दो। उन्होंने शाम तक वापस लौटाने का वादा भी किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की केंद्रीय समिति के चुनाव पर लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


यूभी ने 20 हजार रुपये तुरंत ट्रांसफर कर दिए। दूसरी बार 30 हजार रुपये ट्रांसफर करने पर भुगतान अपने आप रद्द हो गया। इसके बाद यूभी ने अपनी दीदी से बातचीत की तो पता चला कि वह जालसाजी का शिकार हुई है। उसने तुरंत बैंक से खाता बंद कराया और साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed