फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cyber thug nainital complaint

Nainital News: साइबर ठगों ने युवक को लगा दी 27 हजार की चपत

Fri, 24 Mar 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
cyber thug nainital complaint
नैनीताल। साइबर ठगों ने मल्लीताल निवासी एक युवक से 27 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मल्लीताल क्षेत्र निवासी संदीप ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च को उसने इंस्टाग्राम में एक फोन का विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन के संबंध में जानकारी ली। संदीप के मुताबिक जब उसने फोन की कीमत के भुगतान के बाबत पूछताछ की तो उसे भुगतान के साथ रिफंड की भी जानकारी दी गई। संदीप ने फोन के एवज में कुछ पैसा गूगल पे किया तो उसे कुछ रिफंड भी मिल गया। इस तरह संदीप पैसा भेजता रहा और उसे रिफंड मिलता रहा। रिफंड मिलता देख संदीप ने 27 हजार रुपये गूगल पे कर दिए लेकिन उसके बाद रिफंड आना बंद हो गया। संदीप ने जब संबंधित नंबर पर फोन कर धनराशि वापस करने की मांग की तो उसे बताया कि धनराशि वापस करने के लिए उसे एक बार फिर से 11 हजार रुपये भेजने होंगे। संदीप ने और पैसा न होने की बात कही तो दूसरी ओर से फोन काट दिया गया। इसके बाद संदीप को ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed