फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cultural

पंजाबी सुहागिनों ने पति के लिए रखा टुबड़ी व्रत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
cultural
ग्राम शिमला पिस्तौर में टुबड़ी पर पूजा करतीं सुहागिनें। - फोटो : KITCHHA
पति की दीर्घायु के लिये पंजाबी महिलाओं ने टुबड़ी व्रत रखा। व्रत के समापन के लिये नगर की बंडिया भट्ठे पर स्थित हंसली नदी पर सुहागिनों की भीड़ लगी रही। देर शाम महिलाओं ने नदी में दीप जलाकर अपने सुहाग और संतान की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने नदी पर पूजन किया। दर्शना खुराना ने बताया कि व्रत के लिये सुहागिन महिला सुबह तड़के पूजा अर्चना करके दिन भर निराहार रहती हैं। देर शाम को नदी तट पर हरी मूली, हरा गन्ना व दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान से अपने पति व संतान की दीर्घायु की कामना करती हैं।
विज्ञापन

बताया कि देर शाम चंद्रमा के पूजन पर अपने पति को जाली से निहारकर व्रत तोड़ती हैं। वहां पर दीपा बजाज, शालू बजाज, आंचल बजाज, आशा बजाज, उषा खुराना, मान्या खुराना, ऋतु अरोरा, ज्योति अरोरा आदि थीं। इधर निकटवर्ती ग्राम आजादनगर, लालपुर, शिमला, मनसा गिरधरपुर, महाराजपुर आदि पंजाबी बहुल क्षेत्रों में भी व्रत की धूम रही। शिमला पिस्तौर में आयोजित कार्यक्रम में अनू गंभीर, मोनिका गंभी, प्रियंका गंभीर आदि थीं। संवाद

किच्छा में नदी तट पर पूजा करती महिलाएं।

किच्छा में नदी तट पर पूजा करती महिलाएं।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed