फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR will be in bungalows Wrestler

सीटीआर के बंगले में ठहरेंगे रेसलर

Sat, 20 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 20 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

 ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को होने वाले खली मेगा शो के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले रेसलरों को हल्द्वानी से करीब 60 किमी. दूर रामनगर में ठहराया जाएगा। सभी रेसलर 23 फरवरी को रामनगर पहुंच जाएंगे। रेसलरों के रहने और ठहरने की सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि रेसलरों को 24 फरवरी को सड़क मार्ग से हल्द्वानी लाया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि खली भारत में पहली बार हल्द्वानी में बिग बूट दांव अजमाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


24 फरवरी को होने वाले मेगा शो की तैयारियां जोरों पर है। प्रशासनिक, पुलिस और इवेंट से जुड़े अधिकारी दिन-रात एक कर आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

 सूत्रों के मुताबिक हल्द्वानी में भीड़भाड़ को देखते हुए कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, मैक्सिको समेत अन्य देशों से आने वाले रेसलरों को कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के वन विश्राम गृह में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सभी व्यवस्थाएं भी कर ली गई हैं। 23 फरवरी को दोपहर तक सभी रेसलर रामनगर पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 फरवरी को सभी रेसलरों को सड़क मार्ग से हल्द्वानी लाया जाएगा। सिक्योरिटी रीजन से आखिरी समय में व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

आईबीएस के निखिल ने बताया कि रेसलरों को हल्द्वानी और रामनगर में ठहरने के आप्शन दिए गए थे। इसमें से अधिकांश रेसलरों ने भीड़भाड़ के बजाय एकांत को तरजीह दी। इसे देखते हुए सभी रेसलरों के रहने की व्यवस्था रामनगर के वन विश्राम गृह में की गई है।

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ के शुक्रवार को लांच हुए एंथम में कभी हार न मानने वाले जज्बे को दिखाया गया है। एंथम को चंपावत निवासी द वाइस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन ने आवाज दी है।

म्यूजिक वीडियो द ग्रेट खली और मुख्यमंत्री की खुद की जिंदगी के संघर्ष पर आधारित है। एंथम में विजेता को मुश्किल स्थिति में स्थिर रहने से लेकर एक विजेता के असली मतलब को दिखाया गया है।

 वीआईपी महज दस फीट की दूरी से रेसलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इवेंट कंपनी के सौरभ ने बताया कि 15 फीट ऊंचे रैंप से होते हुए रेसलर मुख्य रिंग में पहुंचेंगे।

मुख्य रिंग से बाहर पांच फीट की दूरी को प्रतिबंधित किया गया है। यहां रेसलर मूव कर सकेंगे और अपने दाव दिखा सकेंगे। इसके  बाद बेरिकेडिंग की गई है। बेरिकेडिंग से पांच फीट की दूर पर वीआईपी रेसलिंग का आनंद ले सकेंगे। रिंग के आसपास करीब तीन हजार वीआईपी समेत मीडिया के बैठने की व्यवस्था की गई।

 खली मेगा शो के दौरान दर्शक स्टेडियम के अंदर पानी की बोतल, पॉलिथीन नई ले जा सकेंगे। इसके अलावा मेन गेट पर ही बेरिकेडिंग लगाकर एल्कोहाल की जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर स्टेडियम आता है तो उसे स्टेडियम के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा।

शुक्रवार को डीआईजी पीएस सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इवेंट कंपनी के सौरभ से पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

 इवेंट कंपनी के सौरभ ने बताया कि स्टेडियम के अंदर किसी को भी पानी की बोतल और खाने का सामान नहीं ले जाने दिया जाएगा। स्टेडियम के बाहर फूड स्टॉल लगे हैं, वहीं दर्शक खाकर अंदर आएंगे। डीएम ने सौरभ को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि टिकट में सीट संख्या नहीं लिखी गई है, ऐसे में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्टेडियम में सीट दी जाएगी। डीआईजी ने बताया कि स्टेडियम में करीब पांच कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। करीब 1000 पुलिस कर्मी मैदान में तैनात रहेंगे।

आईबीएस के पांच सौ वालेंटियर भी मैदान में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। स्टेडियम में पहुंचने वाले दर्शकों को तीन बार चेकिंग प्वाइंट से होकर गुजरना होगा। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि मेन गेट पर ही एल्कोहाल मीटर से चेकिंग की जाएगी, यदि कोई शराब पीकर आता है तो उसे वहीं से बाहर कर दिया जाएगा।

इसके बाद पार्किंग स्टेंड में चेकिंग की जाएगी। इसके बाद इंट्री गेट पर चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। एसएसपी ने स्टेडियम में 40 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी बात कही। स्टेडियम में ही पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। एसएसपी ने इवेंट कंपनी को वीआईपी पार्किंग के पास भी बेरिकेडिंग बनाने को कहा।


उन्होंने ड्रेगन लाइट की भी आवश्यकता जताई। डीएम ने गौलापुर के पास विद्युत व्यवस्था न होने के कारण वहां जेनरेटर लगाकर आपूर्ति सुचारु करने को कहा।

साथ ही, सभी चेक प्वाइंट पर भी बिजली की व्यवस्था करने को कहा है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी यशवंत चौहान, सहायक निदेशक अख्तर अली, ईई नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed