{"_id":"46ade6331e2e1ef21ad724e6e8e80e10","slug":"ctr-headquarters-explosion-in-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीआर मुख्यालय में धमके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीआर मुख्यालय में धमके ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम बासीटीला में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सीटीआर मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में हाथी दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन
कहा जल्द विभाग ने ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की तो तालाबंदी की जाएगी। भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश मेहरा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार रात कुबेर सिंह अपने खेत में पहरा कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक खेत में हाथी आ गया, जिसने ग्रामीण पर हमले का प्रयास किया। भागने के दौरान उसका एक हाथ फैक्चर हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी पांच दिन से हाथियों द्वारा ग्रामीणों के खेतों में घुसकर उनकी गेहूं और गन्ने की फसल को रौंदा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में विभाग को कई बार सूचना भी दी गई। लेकिन विभाग द्वारा गांव में हाथियों के आतंक से बचने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है।
इस दौरान तारा दत्त पपनै, सुखविंदर सिंह, कमलेश हर्बोला, त्रिलोक डंगवाल, जगत सिंह, रोहित पपनै, धीरज सिंह, सुमित जोशी, यतिन रौतेला, कुबेर सिंह, ठाकुर दत्त, पंकज कुमार, आंनद बल्लभ सती, राममूर्ति शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश नेगी, मदन लाल आदि थे।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला गांव में एक जंगली घायल अवस्था में घूम रहा है। जिसे ग्रामीणों ने गांव के आसपास लड़खड़ाकर चलते हुए देखा। हालांकि विभाग ने अभी इस हाथी को नहीं देखा है। आरओ ढेला संजय पांडे ने बताया ग्रामीणों से जानकारी मिली है, विभाग हाथी की खोज कर रहा है। ज्यादा चोटें हुईं तो विभाग उसका इलाज कराया जाएगा।