फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR director says

हाइपावर ड्रोन के साथ दो कुत्ते भी मंगवाए

Sat, 08 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
CTR director says
सीटीआर के निदेशक बोले - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक सुरेंद्र सिंह मेहरा ने शुक्रवार को बिजरानी में पत्रकार वार्ता की। बताया कि नई गणना के अनुुसार बाघों के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इस कारण वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन भी मुस्तैद हो चला है। इसके लिए पांच सौ मीटर उड़ने वाला हाइपावर ड्रोन के साथ ही दो कुत्ते भी मंगवाए गए हैं। फिलहाल इन कुत्तों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 

विज्ञापन


निदेशक मेहरा ने बताया कि इस बार पार्क प्रशासन ने खुद ही कैमरा ट्रैप लगाकर बाघों की गणना की है। इसलिए एक माह के अंदर बाघ गणना के रिजल्ट आ जाएंगे। इसमें बाघों के बढ़ने के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में कौन सा बाघ कहां, क्या कर रहा है इसकी जानकारी भी विभाग रख रहा है। इसके लिए एनटीसीए, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के माध्यम से एक प्रोजेक्ट लांच हुआ था।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत सीटीआर ने जमीन से पांच सौ मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले ड्रोन की सहायता से अपने वनक्षेत्रों की मॉनीटरिंग की है। इन ड्रोनों का इस्तेमाल पर्यटन प्रबंधन के साथ ही वन सुरक्षा के लिए भी किया जाएगा। हाथी आदि वन्यजीवों की कई प्रजातियों की गणना ड्रोन के माध्यम से हो सकती है। इस बार बताया कि एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार इस बार सीटीआर प्रशासन ने स्वयं बाघ गणना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बेट नेशनल पार्क, सोनानदी वाइल्डलाइफ सेंचुरी, बफर क्षेत्र में 600 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इस बार मॉनिटरिंग चार वर्ग किमी के क्षेत्र के बजाय दो वर्ग किमी के क्षेत्रफल में की गई है। इससे पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार आंकड़े पहले के मुकाबले बेहतर होंगे। इसके साथ ही दो कुत्ते भी मंगाए गए हैं, जिनको आजकल ट्रेनिंग दी जा रही है। अब पार्क क्षेत्र में गश्त के लिए कुल चार कुत्ते हो जाएंगे, जो पार्क की पश्चिमी सीमा पर मुस्तैद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed