फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR Director's siege to catch tiger

बाघ पकड़ने के लिए सीटीआर निदेशक का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
CTR Director's siege to catch tiger
रामनगर में सीटीआर निदेशक का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : RAMNAGAR
ामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम कानिया और उसके आसपास के क्षेत्र में बाघ की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन

ग्राम कानिया नई बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार को बाघ को पकड़ने और ग्रामीणों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर सीटीआर निदेशक राहुल का घेराव किया। कहा कि बिजरानी रेंज के कानिया स्रोत के कंपार्टमेंट 11 में कानिया निवासी कमला देवी को बाघ ने 11 फरवरी को मार दिया था। कॉर्बेट प्रशासन ने एक सप्ताह बाद भी बाघ को नहीं पकड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बाघ की दहशत से उन्हें तत्काल निजात नहीं दिलाई तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ सड़कों पर उतर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने ज्ञापन देकर बाघ को पकड़ने, ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाने, फसलों और मवेशियों की सुरक्षा की मांग की है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं और साथ ही कैमरे भी लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बाघ को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, ललिता रावत, यशपाल, महेश जोशी, अनीता, पदमा, भगवती देवी, आशा देवी, नीमा देवी, हेमा, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, गीता आर्य, ज्योति देवी, नीमा देवी, तारा देवी, शारदा, पुष्पा देवी, रेवती देवी, तुलसी आर्य, कुबेर, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed